लाइव न्यूज़ :

हिमाचल प्रदेश में नगर निगम चुनाव में 65 प्रतिशत मतदान

By भाषा | Updated: April 7, 2021 21:36 IST

Open in App

शिमला, सात अप्रैल हिमाचल प्रदेश के चार नगर निगमों के चुनाव में बुधवार को 65 प्रतिशत मतदान हुआ । एक निर्वाचन अधिकारी ने यह जानकारी दी ।

बुधवार की देर रात को परिणाम आने की संभावना है क्योंकि मतों की गिनती का काम जारी है । इससे पहले आज सुबह आठ बजे से शाम चार बजे मतदान संपन्न हुआ ।

प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार धर्मशाला, मंडी, सोलन एवं पालमपुर नगर निगम में 65.30 प्रतिशत मतदाताओं ने मताधिकार का इस्तेमाल किया ।

रिपोर्ट के अनुसार मंडी में सबसे अधिक 69.20 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके बाद पालमपुर में 68.8 प्रतिशत, धर्मशाला में 62.7 फीसदी एवं सोलन में 61.6 प्रतिशत मतदान हुआ ।

मंडी, सोलन एवं पालमपुर नवगठित नगरीय निकाय है और यहां पहली बार मतदान हुआ।

धर्मशाला नगर निगम के लिये पहली बार चुनाव अप्रैल 2016 में कराया गया था और तब यह चुनाव पार्टी के चुनाव चिन्ह पर नहीं लड़ा गया था ।

इस बार चारों नगर निगम में चुनाव पार्टी के चुनाव चिन्ह पर लड़े गये हैं।

चार नगर निगमों के 64 वार्डों में कुल 279 उम्मीदवार हैं लेकिन भाजपा एवं कांग्रेस के उम्मीदवारों के बीच सीधा मुकाबला है।

आम आदमी पार्टी ने भी 64 में से 43 वार्डों में अपने उम्मीदवार उतारे हैं जबकि माकपा ने एकमात्र उम्मीदवार मंडी में उतारा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है