लाइव न्यूज़ :

टीबी के 65 फीसदी मामले 15 से 45 उम्र वर्ग के लोगों में : स्वास्थ्य मंत्री

By भाषा | Updated: August 9, 2021 19:23 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ अगस्त भारत में क्षय रोग (टीबी) के 65 फीसदी मामले 15 से 45 वर्ष उम्र वर्ग के लोगों में हैं, जो सर्वाधिक आर्थिक उत्पादक जनसंख्या समूह है। यह जानकारी सोमवार को स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने दी।

उन्होंने बताया कि टीबी के 58 फीसदी मामले ग्रामीण इलाकों में हैं। टीबी के खात्मे के लिए सांसदों को जागरूक करने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में मांडविया ने सभी सांसदों से कहा कि बीमारी और इसके इलाज के बारे में नागरिकों को अवगत कराने की खातिर सक्रिय रूप से काम करें।

उन्होंने बताया कि देश में टीबी के 65 फीसदी मामले 15- 45 उम्र वर्ग के लोगों में है, जो आर्थिक रूप से सर्वाधिक उत्पादक जनसंख्या समूह है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति वेंकैया नायडू ने की। उन्होंने कहा, ‘‘केंद्रीय, राज्य, जिला एवं स्थानीय स्तर पर समन्वय से इसे जन आंदोलन बनाने में सहयोग मिलेगा और 2025 तक टीबी उन्मूलन के हमारे प्रयास में तेजी आएगी।’’ लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

उन्होंने सांसदों से अपील की कि अपने क्षेत्र में सरकारी कार्यक्रमों तथा टीबी उन्मूलन में सहयोग के लिए उचित योजना बनाएं एवं उन्हें लागू करें।

बिरला ने टीबी के खिलाफ सामूहिक कार्रवाई का आह्वान किया और विविधता से परिपूर्ण देश में संदेश को प्रसारित करने में संसद की महत्वपूर्ण भूमिका को उजागर किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos