लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश: बारिश के कहर से 65 लोगों की गई जान और 57 घायल, सबसे ज्यादा सहारनपुर में हुईं मौतें

By भारती द्विवेदी | Updated: July 29, 2018 10:05 IST

राहत आयुक्त कार्यालय के प्रवक्ता के मुताबिक पिछले दो दिनों में अब तक 49 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है । सबसे ज्यादा 11 लोगों की मौत सहारनपुर में हुई है ।

Open in App

नई दिल्ली, 29 जुलाई: उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में गुरुवार से लगातार बारिश हो रही है। बारिश के साथ बिजली गिरने की भी घटनाएं हो रही हैं। बारिश और बिजली का कहर यूपी के 39 जिलों पर बुरी तरह पड़ा है। बिजली और बारिश की वजह से अब तक यूपी के 39 जिलों में 65 लोगों की मौत हुई है। सबसे ज्यादा मौत सहारनपुर में हुई है। वहां पर बारिश की वजह से 11 लोगों की मौत हुई है, जबकि 57 लोग घायल हैं।

राहत आयुक्त कार्यालय के प्रवक्ता के मुताबिक पिछले दो दिनों में अब तक 49 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है । सबसे ज्यादा 11 लोगों की मौत सहारनपुर में हुई है। बारिश से संबंधित घटनाओं में 42 लोग घायल हुये हैं जिनमें आगरा, मेरठ और सहारनपुर में पांच-पांच लोग घायल हुए हैं ।

उन्होंने बताया कि प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से मिली जानकारी के अनुसार आगरा और मेरठ में छह-छह, मैनपुरी में चार, कासगंज में तीन, बरेली, बागपत और बुलंदशहर में दो-दो लोगों की मौत हुई है। वहीं, कानपुर देहात, मथुरा, गाजियाबाद, हापुड़, रायबरेली, जालौन,जौनपुर, प्रतापगढ़, बांदा, फिरोजाबाद, अमेठी, कानपुर नगर तथा मुजफ्फरनगर में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है ।

सरकारी प्रवक्ता के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के सभी जिलों के आला अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिये हैं । उन्होंने अधिकारियों से प्रभावित इलाकों का दौरा करने और राहत तथा बचाव कार्यों में तेजी बरतने के निर्देश दिये हैं ।

भाषा के इनपुट से

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट

टॅग्स :उत्तर प्रदेशमौसम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन