लाइव न्यूज़ :

गुजरात में कोविड-19 के 65 नये मामले, करीब चार महीने बाद संक्रमण से कोई मौत नहीं

By भाषा | Updated: July 7, 2021 21:46 IST

Open in App

अहमदाबाद, सात जुलाई गुजरात में लगभग चार महीने के अंतराल के बाद बुधवार को कोविड​​​​-19 के कारण कोई मौत नहीं हुई जबकि 65 और व्यक्ति संक्रमित पाये गए जिससे राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 8,24,029 हो गई। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग ने दी।

विभाग ने कहा कि गुजरात में पिछले 24 घंटे में कोविड​​​​-19 संक्रमण से किसी की भी मौत नहीं हुई जिसके कारण राज्य में मरने वालों की संख्या 10,072 बनी रही। विभाग ने इसे एक उपलब्धि बताया जो लगभग चार महीने के अंतराल के बाद आयी है। इससे पहले, 11 मार्च को राज्य में किसी की भी संक्रमण से मृत्यु नहीं हुई थी।

विभाग ने कहा कि दिन के दौरान 289 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई। इसके साथ ही गुजरात में अभी तक ठीक हुए लोगों की संख्या बढ़कर 8,11,988 हो गई। राज्य में अब 1,969 उपचाराधीन मामले हैं, जिनमें से दस मरीजों की हालत गंभीर हैं।

एक अधिकारी ने कहा कि ममता दिवस के मद्देनजर बुधवार को राज्य में किसी का भी कोविड​​​​-19 टीकाकरण नहीं किया गया। विभाग ने एक विज्ञप्ति में कहा कि सरकार ने बृहस्पतिवार और शुक्रवार को भी टीकाकरण अभियान रोक दिया है। विभाग ने इसके लिए कोई कारण नहीं बताया

उल्लेखनीय है कि राज्य को टीकों की कमी का सामना करना पड़ रहा है।

अधिकारियों ने कहा कि अहमदाबाद जिले में कोविड-19 के 13 नये मामले सामने आये। वहीं सूरत में 11 और वडोदरा और राजकोट में सात-सात नये मामले सामने आये। अधिकारियों ने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली, दमन और दीव में कोविड​​​​-19 के तीन नये मामले सामने आये जबकि चार मरीज संक्रमण मुक्त हुए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां