जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस संक्रमण के 65 नए मामले सामने आए

By भाषा | Updated: February 6, 2021 19:26 IST2021-02-06T19:26:55+5:302021-02-06T19:26:55+5:30

65 new cases of corona virus infection in Jammu and Kashmir | जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस संक्रमण के 65 नए मामले सामने आए

जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस संक्रमण के 65 नए मामले सामने आए

श्रीनगर, छह फरवरी जम्मू कश्मीर में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 65 नए मामले सामने आए, जिसके बाद इस केंद्रशासित प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,24,850 हो गई।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में कोविड-19 से केंद्रशासित क्षेत्र में किसी मरीज की मौत नहीं हुई।

उन्होंने बताया कि संक्रमण के नए मामलों में से 15 जम्मू संभाग के और 50 कश्मीर संभाग के हैं।

संघ शासित क्षेत्र में फिलहाल 631 मरीज उपचाराधीन हैं और अब तक 1,22,275 मरीज ठीक हो चुके हैं।

इस केंद्रशासित क्षेत्र में कोविड-19 से अबतक 1994 लोगों की जान गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 65 new cases of corona virus infection in Jammu and Kashmir

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे