लाइव न्यूज़ :

पुडुचेरी में कोविड-19 के 65 और मरीज सामने आए

By भाषा | Updated: November 21, 2020 11:59 IST

Open in App

पुडुचेरी, 21 नवंबर पुडुचेरी में शनिवार को कोविड-19 के 65 और मरीजों के सामने आने से केंद्र शासित प्रदेश में कोरोना वायरस से अब तक कुल 36,648 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हो चुकी है।

पिछले 24 घंटे में किसी की मौत दर्ज नहीं की गई। हालांकि, पुडुचेरी में अबतक 609 लोगों की मौत संक्रमण की वजह से हो चुकी है।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के निदेशक एस मोहन कुमार ने विज्ञप्ति में कहा कि पिछले 24 घंटे में कुल 3,537 नमूनों की जांच की गई, जिनमें से 65 के संक्रमित होने की पुष्टि हुई।

कुमार ने बताया कि गत 24 घंटे में पुडुचेरी के विभिन्न अस्पतालों से 82 लोगों को ठीक होने के बाद छुट्टी दी गई।

उन्होंने बताया कि राज्य में कोविड-19 से मृत्युदर 1.66 प्रतिशत और संक्रमण मुक्त होने की दर 96.70 प्रतिशत है।

निदेशक ने बताया कि 65 नए मामलों में 32 पुडुचेरी में, 10 कराइकल, तीन यानम और 14 मरीज माहे क्षेत्र में सामने आए हैं।

उन्होंने बताया कि पुडुचेरी में इस समय 602 मरीज उपचाराधीन हैं जबकि 35,437 संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां