लाइव न्यूज़ :

पंजाब में कोविड-19 से 65 और लोगों की मौत, संक्रमण के 2,210 नये मामले

By भाषा | Updated: March 30, 2021 22:43 IST

Open in App

चंडीगढ़, 30 मार्च कोविड-19 से पंजाब में पिछले 24 घंटों में 65 और लोगों की मौत हो गई, जिसके साथ राज्य में कुल मृतक संख्या बढ़ कर मंगलवार को 6,813 पर पहुंच गई। पंजाब सरकार द्वारा जारी एक मेडिकल बुलटिन में यह जानकारी दी गयी है।

बुलेटिन के मुताबिक राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,210 नये मामले भी सामने आए हैं।

इसके मुताबिक राज्य में अभी कोविड-19 के 23,731 उपचाराधीन मरीज हैं।

नये मामलों में सर्वाधिक मामले अमृतसर से हैं, जिनकी संख्या 331 है। लुधियाना में 329, जालंधर में 310 और मोहाली में 273 नये मामले सामने आए।

वहीं, होशियारपुर जिले में 10, लुधियाना में सात और जालंधर में सात मरीजों की मौत हो गई है।

इस बीच, केद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ ने एक मेडिकल बुलेटिन में कहा है कि शहर में कोविड-19 के दो और मरीजों की मौत हो गई है।

हरियाणा में मंगलवार को कोविड-19 के चार और मरीजों की मौत हो गई और संक्रमण के 980 नये मामले सामने आए। राज्य स्वास्थ्य विभाग के एक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।

राज्य के गुरुग्राम में 161, पानीपत में 143, अंबाला में 109, कुरूक्षेत्र में 104 और पंचकुला जिले में 102 नये मामले सामने आये हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह