लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोविड-19 के 648 नए मामले, संक्रमण दर एक प्रतिशत से नीचे

By भाषा | Updated: May 31, 2021 18:59 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 31 मई दिल्ली में सोमवार को कोविड-19 के 648 मरीजों की पुष्टि हुई, जो पिछले ढाई महीनों में सबसे कम है। वहीं, 86 मरीजों की मौत हो गई।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण दर एक फीसदी से नीचे आ गई है, जो 19 मार्च के बाद पहली बार सबसे कम है।

रविवार को दिल्ली में कोविड-19 के 946 मामले आए थे और 78 लोगों की मौत हुई थी तथा संक्रमण दर 1.25 फीसदी पर आ गई थी।

स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक, दिल्ली में सोमवार को संक्रमण दर 0.99 प्रतिशत पर आ गई। यह 19 मार्च को 0.90 फीसदी थी।

बुलेटिन में बताया गया है कि दिल्ली में कुल मामले 14,26,240 हो गए हैं जबकि 24,237 मरीजों की संक्रमण के कारण मौत हो चुकी है।

उसमें बताया गया है कि दिल्ली में मृत्यु दर 1.7 फीसदी है।

बुलेटिन के मुताबिक, दिल्ली में संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 11,040 है। 4784 मरीजों का इलाज अस्पतालों और कोविड देखभाल केंद्रों में चल रहा है जबकि 5374 मरीज घर में पृथक-वास में हैं।

बुलेटिन में बताया गया है कि 24 घंटों में 1622 और मरीज संक्रमण से उबरे हैं, जिसके बाद संक्रमण मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 13.89 लाख हो गई है।

उसमें बताया गया है कि दिल्ली में एक दिन में करीब 9758 लोगों को टीका लगाया गया है। राष्ट्रीय राजधानी में अबतक 53.53 लाख लोगों को टीका लगाया गया जा चुका है, जिसमें से 12 लाख लोगों को टीके की दोनों खुराकें दी गई हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे