लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में कोविड-19 के 644 नए मामले, 17 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: November 17, 2020 14:33 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 17 नवंबर ओडिशा में कोविड-19 के 644 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर मंगलवार को 3,10,052 हो गई। वहीं 17 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 1,560 हो गई।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि नए मामले राज्य के सभी 30 जिलों से सामने आए हैं। कुल मामलों में से 371 मामले पृथकवास केंद्रों से आए हैं और 273 की जानकारी संपर्क तलाश के दौरान हुई।

खुर्दा जिले में सबसे ज्यादा 73 नए मामले सामने आए। राजधानी भुवनेश्वर इसी जिले का हिस्सा है। इसके बाद सुंदरगढ़ से 62 और मयूरभंज जिले से 59 मामले हैं।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने एक ट्वीट में बताया कि इलाज के दौरान विभिन्न अस्पतालों में 17 लोगों की मौत हो गई। सुंदरगढ़, संबलपुर, जगतसिंहपुर और सुबर्णपुर जिलों में मरीजों की मौत हुई।

ओडिशा में अब 9,280 लोगों का उपचार चल रहा है जबकि 2,99,159 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। राज्य में संक्रमण दर 5.82 फीसदी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव