लाइव न्यूज़ :

राजस्थान के चार जिलों की जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव के पहले चरण में 64.35 प्रतिशत मतदान

By भाषा | Updated: December 12, 2021 22:40 IST

Open in App

जयपुर, 12 दिसंबर राजस्थान के कोटा, बारां, करौली और श्रीगंगानगर जिलों में पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्यों के चुनाव के लिए प्रथम चरण में 64.35 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

राज्य निर्वाचय आयोग के एक अधिकारी के मुताबिक सर्वाधिक मतदान श्रीगंगानगर जिले की श्रीविजयनगर पंचायत समिति में हुआ, जहां 68.85 फीसदी मतदाताओं ने वोट डाले।

राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त पीएस मेहरा ने बताया कि प्रथम चरण में चारों जिलों की 11 पंचायत समितियों के 171 वार्ड और उनसे संबंधित जिला परिषद निर्वाचन क्षेत्रों के लिए चुनाव हुए। उन्होंने बताया कि कुल 11,02,533 मतदाताओं में से 7,09 507 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

मेहरा ने बताया कि द्वितीय चरण के लिए 15 दिसंबर और तृतीय चरण के लिए 18 दिसंबर को प्रातः 7.30 बजे से सायं 5.30 बजे तक मतदान होगा। मतगणना 21 दिसंबर को सभी जिला मुख्यालयों पर होगी।

इसी तरह प्रधान या प्रमुख का चुनाव 23 दिसंबर और उप प्रधान या उप प्रमुख के लिए चुनाव 24 दिसंबर को होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू