लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोविड-19 के 6,430 नए मामले, 337 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: May 15, 2021 16:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 मई दिल्ली में शनिवार को कोविड-19 के 6,430 नए मामले आए और 337 लोगों की मौत हो गई जबकि संक्रमण दर गिरकर 11.32 प्रतिशत पर आ गई है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि संक्रमण के मामलों में लगातार कमी हो रही है।

दिल्ली में लगातार दूसरे दिन कोरोना वायरस संक्रमण के 10,000 से कम मामले आए।

हालांकि, एक दिन पहले 56,811 नमूनों की ही जांच की गयी, जिसके कारण शनिवार को कम मामले आए।

नए स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक, संक्रमण के 6430 मामले आने से कुल मामलों की संख्या 13,87,411 हो गयी है तथा 337 और लोगों की मौत होने से मृतक संख्या 21,244 हो गयी है। संक्रमण से 12 लाख से ज्यादा लोग उबर चुके हैं।

राष्ट्रीय राजधानी में 10 अप्रैल के बाद सबसे कम शुक्रवार को 8,506 नए मामले आए थे। चिकित्सा विशेषज्ञों का कहना है कि लॉकडाउन के कारण महामारी की दूसरी लहर के बीच संक्रमण के मामलों में कमी आयी है।

इससे पहले केजरीवाल ने कहा, ‘‘पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 6,500 नए मामले आए और संक्रमण दर गिरकर 11 प्रतिशत रह गई।’’

केजरीवाल ने कहा कि संक्रमण के रोज आने वाले मामलों में कमी आयी है लेकिन दिल्ली सरकार कोई ढिलाई नहीं बरतेगी और कोरोना वायरस महामारी से निपटने के लिए प्रयास करती रहेगी।

बुलेटिन के मुताबिक शनिवार को उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 66,295 रह गयी है जबकि एक दिन पहले 71,794 मरीज थे। गृह पृथक-वास में 42,484 लोग हैं। वहीं शुक्रवार को 45,099 लोग पृथक-वास में थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे