दिल्ली में 22 मई को 64,000 लोगों को लगा कोविड का टीका : आप विधायक

By भाषा | Updated: May 23, 2021 19:40 IST2021-05-23T19:40:55+5:302021-05-23T19:40:55+5:30

64,000 people got Kovid vaccine in Delhi on 22 May: AAP MLA | दिल्ली में 22 मई को 64,000 लोगों को लगा कोविड का टीका : आप विधायक

दिल्ली में 22 मई को 64,000 लोगों को लगा कोविड का टीका : आप विधायक

नयी दिल्ली, 23 मई आम आदमी पार्टी की विधायक आतिशी ने रविवार को बताया कि दिल्ली में 22 मई को करीब 64,000 लोगों को कोविड-19 का टीका लगाया गया।

उन्होंने यह भी कहा कि सोमवार शाम के बाद राष्ट्रीय राजधानी में 45 वर्ष से ज्यादा आयुवर्ग के लोगों, कोरोना योद्धाओं और स्वास्थ्यकर्मियों के लिए कोवैक्सीन की खुराक नहीं बचेगी।

आप नेता ने कहा, ‘‘दिल्ली में शनिवार को करीब 64,000 लोगों को कोविड-19 का टीका लगाया गया।’’

उन्होंने कहा कि 45 साल से ज्यादा आयुवर्ग वालों के लिए कोवैक्सीन की खुराक कब मिलेगी, इस संबंध में अभी तक केन्द्र से की ओर से स्थिति स्पष्ट नहीं की गई है।

आतिशी ने कहा कि 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों को टीका लगाने वाले सभी केन्द्र टीके की कमी के कारण सोमवार से अस्थाई रूप से बंद किए जा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 64,000 people got Kovid vaccine in Delhi on 22 May: AAP MLA

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे