लाइव न्यूज़ :

पुडुचेरी में कोविड-19 के 640 नये मामले, 15 मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: June 6, 2021 15:33 IST

Open in App

पुडुचेरी, छह जून पुडुचेरी में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के 640 नये मामले सामने आने के बाद वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 1,09,079 हो गई है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सेवा विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

स्वास्थ्य विभाग के निदेशक एस मोहन कुमार ने बताया कि नये मामलों का पता 9,215 नमूनों की जांच के दौरान चला जो संक्रमण की दर 6.95 प्रतिशत दर्शाता है।

ये नये मामले पुडुचेरी (470), कराइकल (136), यनम (15) और माहे (19) से सामने आए हैं।

उन्होंने बताया कि रविवार सुबह 10 बजे तक समाप्त हो रहे पिछले 24 घंटों में 15 लोगों की वायरस के चलते मौत हो गई जिसके बाद मृतक संख्या 1,628 हो गई है। साथ ही बताया कि इनमें से सात मृतकों को कोई अन्य गंभीर बीमारी नहीं थी।

स्वास्थ्य विभाग के निदेशक ने कहा कि करीब 1,138 मरीजों को इलाज के बाद स्वस्थ होने पर पिछले 24 घंटों में अस्पतालों से छुट्टी दी गई।

केंद्र शासित प्रदेश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 8,270 है (1,236 मरीज अस्पताल में हैं और 7,034 घरों में पृथकवास में)।

बीमारी से अब तक स्वस्थ हुए लोगों की संख्या 99,181 हो गई है।

मोहन कुमार ने बताया कि अब तक 11.03 लाख नमूनों की जांच की गई है और उनमें से 9.51 लाख नेगेटिव निकले हैं।

उन्होंने बताया कि 35,112 स्वास्थ्य कर्मियों और अग्रिम मोर्चे के 22,314 कर्मियों को कोविड का टीका लगाया जा चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल