लाइव न्यूज़ :

हरियाणा में संक्रमण के 640 और जम्मू-कश्मीर में 997 नए मामले सामने आए

By भाषा | Updated: June 7, 2021 23:16 IST

Open in App

चंडीगढ़/श्रीनगर, सात जून कोरोना वायरस संक्रमण के सोमवार को हरियाणा में 640, पंजाब में 1,293 और जम्मू-कश्मीर में 997 नए मामले सामने आए।

हरियाणा में कोरोना वायरस संक्रमण के 640 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 7,62,931 हो गई, जबकि जम्मू- कश्मीर में संक्रमण के 997 नए मामले सामने आने के बाद केंद्रशासित प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 3,01,487 हो गई।

इस बीच, पंजाब में कोविड-19 के 1,293 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 5,80,829 हो गई, जबकि 82 और लोगों की मौत के बाद कुल मृतक संख्या 15,160 हो गई।

राज्य में सोमवार को उपचाराधीन मामलों की संख्या 19,995 है, जबकि रविवार को यह 22,160 थी। राज्य में 5,45,674 लोग स्वस्थ हो गए हैं।

चंडीगढ़ में सोमवार को संक्रमण के 48 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 60,707 हो गई तथा दो और संक्रमितों की मौत होने के बाद कुल मृतक संख्या 774 हो गई।

इस बीच, हिमाचल प्रदेश में संक्रमण से 11 दिन के एक शिशु समेत 18 और लोगों की मौत हो जाने के बाद कुल मृतक संख्या बढ़कर 3,299 हो गई। राज्य में संक्रमण के 656 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,95,755 हो गई।

एक दैनिक स्वास्थ्य बुलेटिन में बताया गया कि हरियाणा में सोमवार को 39 संक्रमितों की मौत हो जाने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 8,751 हो गई।

बुलेटिन में बताया गया कि राज्य में संक्रमण के 8,024 उपचाराधीन मामले हैं और 7,46,156 लोग स्वस्थ हो गए हैं। हरियाणा में संक्रमितों के स्वस्थ होने की दर 97.80 प्रतिशत है।

जम्मू-कश्मीर के अधिकारियों ने बताया कि केंद्रशासित प्रदेश में 16 और लोगों की मौत होने के बाद कुल मृतक संख्या बढ़कर 4,090 हो गई। जम्मू-कश्मीर में 12 अप्रैल के बाद से पहली बार संक्रमण के नए मामलों की संख्या 1,000 से कम रही है।

उन्होंने बताया कि जम्मू-कश्मीर में 23,524 लोगों का उपचार चल रहा है और 2,73,853 लोग ठीक हो चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, धीमी सांस और लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

कारोबारकैबिनेट फैसलाः परिचालन जुलाई 2026 से शुरू और 10,000 रोजगार, एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड में निवेश को मंजूरी

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'