लाइव न्यूज़ :

पुडुचेरी में कोरोना वायरस संक्रमण के 64 नए मामले

By भाषा | Updated: March 21, 2021 15:18 IST

Open in App

पुडुचेरी, 21 मार्च पुडुचेरी केंद्र शासित प्रदेश में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 64 नए मामले सामने आए जिसके बाद कुल मामले बढ़कर 40,386 हो गए।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से यह जानकारी दी गई।

महामारी से एक और मरीज की मौत हो गई जिसके बाद महामारी से मरने वालों की संख्या 675 पर पहुंच गई।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के निदेशक एस मोहन कुमार ने एक विज्ञप्ति में कहा कि अभी कोविड-19 के 395 मरीज उपचाराधीन हैं और अब तक 39,316 लोग ठीक हो चुके हैं।

उन्होंने बताया कि अब तक 19,627 स्वास्थ्य कर्मी और अग्रिम मोर्चे पर तैनात 7,146 कर्मियों को टीका लग चुका है।

उन्होंने कहा कि टीकाकरण के दूसरे चरण में अब तक वरिष्ठ नागरिकों और पहले से किसी बीमारी से पीड़ित 45 साल से अधिक उम्र के 17,393 लोगों को टीका दिया जा चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां