लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में पंचायत समिति चुनाव के तीसरे चरण में 63.80 प्रतिशत मतदान

By भाषा | Updated: December 1, 2020 21:10 IST

Open in App

जयपुर, एक दिसंबर राजस्थान के 21 जिलों में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के लिए तीसरे चरण का मतदान मंगलवार को हुआ। तीसरे चरण में कुल 63.80 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

राज्य निर्वाचन आयुक्त पीएस मेहरा ने बताया कि तीसरे चरण में 55,59,791 मतदाताओं में से 35,47,333 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। सर्वाधिक मतदान प्रतापगढ़ जिले की पीपलखूंट पंचायत समिति में हुआ, जहां 82.09 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले।

मेहरा ने बताया कि सभी जगह भौतिक दूरी और अन्य कोरोना प्रोटोकॉल के साथ मतदान हुआ। सुबह 10 बजे तक 11.60 प्रतिशत मतदान हुआ। दोपहर 12 बजे मतदान का प्रतिशत 27.42 तक पहुंच गया। दोपहर 3 बजे तक मतदान प्रतिशत 49.66 तक जा पहुंचा और शाम 5 बजे तक 61.55 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले। मतदान समाप्ति के बाद कुल 63.80 फीसद मतदान दर्ज हुआ।

गौरतलब है कि जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के तहत चतुर्थ और अंतिम चरण का मतदान पांच दिसंबर को होगा। मतगणना आठ दिसंबर को सभी जिला मुख्यालयों पर होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया