लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में कोविड-19 के 638 नए मामले, 15 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: November 22, 2020 14:15 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 22 नवंबर ओडिशा में कोविड-19 के 638 नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या रविवार को बढ़कर 3,13,961 हो गई। वहीं 15 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 1,640 हो गई।

अधिकारी ने बताया कि 638 नए मामलों में से 373 की जानकारी विभिन्न पृथकवास केंद्रों से हुई है जबकि बाकी अन्य की जानकारी संपर्क तलाश के दौरान हुई।

खुर्दा जिले में सबसे ज्यादा 70 नए मामले सामने आए हैं। भुवनेश्वर इसी जिले का हिस्सा है। वहीं मयूरभंज में 65 और जगतसिंहपुर में 50 नए मामलों की जानकारी मिली। बाकी अन्य 27 जिलों में भी 100 से कम मामले सामने आए हैं।

सुंदरगढ़ में चार लोगों की मौत हुई जबकि खुर्दा में तीन और क्योंझार में दो लोगों की मौत हुई। अंगुल, बोलांगीर, कटक, गंजाम, झारसुगुडा और संबलपुर में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई।

राज्य में अभी 7,360 लोगों का उपचार चल रहा है जबकि अब तक 3,04,908 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारत अधिक खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?