लाइव न्यूज़ :

मधुपुर में अपराह्न तीन बजे तक 63.64 प्रतिशत मतदान

By भाषा | Updated: April 17, 2021 17:05 IST

Open in App

मधुपुर (झारखंड) 17 अप्रैल झारखंड की मधुपुर विधानसभा सीट के लिए हो रहे उपचुनाव में शनिवार अपराह्न तीन बजे तक 63.64 प्रतिशत मतदान हुआ।

इस सीट पर कुल छह उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं जिनमें सत्ताधारी झारखंड मुक्ति मोर्चा के मंत्री हफीजुल हसन अंसारी तथा भाजपा के गंगा नारायण सिंह के बीच मुख्य मुकाबला माना जा रहा है। अन्य प्रत्याशियों में निर्दलीय अशोक कुमार ठाकुर, उत्तम कुमार यादव, किशन कुमार बथवाल व राजेंद्र कुमार हैं।

सुबह सात बजे मधुपुर विधानसभा सीट के लिए मतदान प्रारंभ हुआ और सबेरे से ही विभिन्न मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखी गयीं।

मतदान के लिए विधानसभा क्षेत्र में 487 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। यहां कुल 3, 22, 090 मतदाता हैं जिनमें 1,70,206 पुरुष व 1,51,884 महिला हैं। इसमें 4,131 दिव्यांग मतदाता हैं।

कोरोना वायरस के कारण यहां मतदान केंद्रों की संख्या बढ़ायी गयी है। पहले क्षेत्र में 409 मतदान केंद्र थे। लेकिन इस उपचुनाव में 78 सहायक मतदान केंद्र बनाए गए हैं। कुल 487 मतदान केंद्रों में से 164 अति संवेदनशील, 226 संवेदनशील एवं 72 सामान्य मतदान केंद्र हैं।

यह सीट पिछले वर्ष तीन अक्तूबर को राज्य के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हाजी हुसैन अंसारी के कोविड के बाद विभिन्न समस्याओं के चलते मृत्यु होने के कारण रिक्त हुई थी। उनके पुत्र इस सीट पर झामुमो के प्रत्याशी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos