लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना में एक दिन में कोरोना के 6,361 नये मामले, 51 मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: May 5, 2021 11:52 IST

Open in App

हैदराबाद पांच मई तेलंगाना में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 6,361 नये मामले सामने आने के साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4.69 लाख हो गयी। इस दौरान कोविड-19 के 51 मरीजों की मौत होने से इस महामारी से मरने वाले लोगों की संख्या राज्य में बढ़कर 2527 हो गयी।

स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को एक बुलेटिन जारी कर इस बात की जानकारी दी। ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम में कोरोना वायरस के के सर्वाधिक 1225 नये मामले सामने आये हैं, इसके बाद नालगोंडा में 453 और रंगारेड्डी में 423 नये मामले सामने आये हैं।

तेलंगाना में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस के 8126 मरीज ठीक भी हुए हैं जिसके साथ ही इस जानलेवा वायरस को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 3,89,491 पहुंच गयी।

राज्य में इस समय कोरोना के 77,704 उपचाराधीन मरीज हैं। अब तक 1.32 करोड़ नमूनों की कोरोना जांच हो चुकी है। कोविड-19 के कारण मृत्यु दर 0.53 है जबकि राष्ट्रीय स्तर पर यह 1.1 प्रतिशत है।

तेलंगाना में कोरोना से स्वस्थ होने की दर 82.91 प्रतिशत है जोकि राष्ट्रीय स्तर पर 82 प्रतिशत है। एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव कोविड-19 को मात देकर पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं।

राव 19 अप्रैल को कोरोना से संक्रमित पाए गए थे जिसके बाद वह अपने फार्महाउस में पृथकवास में थे। उनकी आरटीपीसीआर और रैपिड एंटीजन जांच रिपोर्ट दोनों ही निगेटिव आई है। इसके अलावा रक्त के नमूनों की रिपोर्ट भी ठीक आई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल