लाइव न्यूज़ :

नवंबर में घरेलू उड़ानों में 63.54 लाख यात्रियों ने किया सफर, पिछले साल से 51% कम : डीजीसीए

By भाषा | Updated: December 18, 2020 16:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 दिसंबर इस साल नवंबर में 63.54 लाख हवाई यात्रियों ने घरेलू उड़ानों में सफर किया जो पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले 51 प्रतिशत कम है। यह जानकारी नागर विमानन नियामक डीजीसीए ने शुक्रवार को दी।

नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के आंकड़ों के मुताबिक सितंबर और अक्टूबर में संचालित घरेलू उड़ानों में क्रमश: 39.43 लाख और 52.71लाख यात्रियों ने सफर किया।

डीजीसीए ने बताया कि नवंबर महीने में 34.23 घरेलू हवाई यात्रियों ने इंडिगो की सेवा ली, इस प्रकार घरेलू विमानन क्षेत्र में उसकी हिस्सेदारी 53.9 प्रतिशत रही जबकि 8.4 लाख यात्रियों के साथ स्पाइसजेट की हिस्सेदारी 13.2 प्रतशित रही।

नागर विमानन नियामक ने बताया कि नवंबर महीने में एअर इंडिया, गो एयर, एयर एशिया इंडिया और विस्तार के घरेलू उड़ानों में क्रमश: 6.56 लाख, 5.77 लाख, 4.21 लाख और 3.97 लाख यात्रियों ने सफर किया।

डीजीसीए के आंकड़ों के मुताबिक नवंबर में विमानों में उपलब्ध सीटों के मुकाबलों यात्रियों की संख्या 66.3 से 77.7 प्रतिशत के बीच रही।

डीजीसीए ने कहा, ‘‘लॉकडाउन में ढील और त्योहारों का मौसम होने की वजह से नवंबर 2020 में उड़ानों में सीट के अनुपात में यात्रियों की संख्या में कुछ सुधार देखने को मिला।’’

नियामक ने रेखांकित किया कि स्पाइसजेट की उड़ानों में उपलब्ध सीटों के अनुपात में यात्रियों की संख्या 77.7 प्रतिशत रही।

डीजीसीए के मुताबिक नवंबर के महीने में इंडिगो, विस्तार, गो एयर, एअर इंडिया और एयर एशिया इंडिया की उड़ानों में उपलब्ध सीटों के अनुपात में यात्रियों की बुकिंग क्रमश: 74 प्रतशित, 70.8 प्रतिशत,70.8 प्रतिशत, 69.6 प्रतशित और 66.3 प्रतशित रही।

गौरतलब है कि भारत में कोरोना वायरस की महामारी के मद्देनजर उड़ानों पर लगी रोक के करीब दो महीने बाद 25 मई को घरेलू उड़ानों को शुरू किया गया था।

भारतीय विमानन कंपनियों को कोविड-19 से पहले की क्षमता के मुकबाले 80 प्रतशित क्षमता के साथ घरेलू उड़ानों का परिचालन करने की अनुमति दी गई है।

डीजीसीए ने रेखांकित किया कि नवंबर महीने में चार महानगरों बेंगलुरु, दिल्ली, हैदराबाद और मुंबई में सबसे बेहतर 97.5 प्रतिशत प्रदर्शन इंडिगो का रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल