लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना में कोरोना वायरस के 635 नए मामले, चार की मौत

By भाषा | Updated: December 12, 2020 10:34 IST

Open in App

हैदराबाद, 12 दिसंबर तेलंगाना में कोरोना वायरस के 635 नए मरीजों की पुष्टि हुई और चार मरीजों की मौत हुई है। इसके बाद कुल मामले 2.77 लाख के पार चले गए जबकि मृतक संख्या 1489 हो गई है।

एक सरकारी बुलेटिन में शनिवार को बताया गया है कि ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) में सबसे ज्यादा 141 नए मामले आए हैं। इसके बाद रंगारेड्डी में 76 और मेडचल-मलकाजगिरि में 72 मामले आए हैं।

इस बुलेटिन में 11 दिसंबर को रात आठ बजे तक का विवरण है।

उसमें बताया गया है कि 7670 मरीजों का इलाज चल रहा है और शुक्रवार को 52,308 नमूनों का परीक्षण किया गया था।

अबतक कुल 60.81 लाख से ज्यादा नमूनों की जांच की जा चुकी है।

बुलेटिन के मुताबिक, मृत्यु दर 0.53 प्रतिशत है जबकि यह राष्ट्रीय स्तर पर 1.5 फीसदी है।

तेलंगाना में संक्रमण मुक्त होने की दर 96.69 प्रतिशत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया