लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में कोविड-19 के 63,282 नए मरीज सामने आए, 802 की मौत

By भाषा | Updated: May 1, 2021 23:03 IST

Open in App

मुंबई, एक मई महाराष्ट्र में शनिवार को कोविड-19 के 63,282 नए मामले सामने आए जबकि इस महामारी के कारण 802 और मरीजों की मौत हो गयी । स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी ।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि राज्य में अबतक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या 46,65,472 पर पहुंच गई है जिनमें से 69,615 लोगों की मौत हो चुकी है।

महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 62,919 नए मामले आए थे जबकि 828 लोगों की मृत्यु हुयी थी ।

राजधानी मुंबई में 3,897 नए मामले आए और 90 लोगों की मौत हुई। इसके साथ ही महानगर में अबतक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 6,52,368 हो गई है जबकि 13,215 लोगों की इससे मौत हो चुकी है।

स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि गत 24 घंटे में राज्य में 61,326 मरीजों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई । इसके साथ ही राज्य में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 39,90,302 हो गई है।

महाराष्ट्र में इस समय 6,63,758 मरीज उपचाराधीन हैं।

अधिकारी ने बताया कि गत 24 घंटे में 2,89,006 नमूनों की जांच की गई।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को पृथक-वास में रह रहे लोगों की संख्या में 1.49 लाख की कमी आई है और यह 41,93,686 से घटकर 40,43,899 रह गई है।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि राज्य में 26,420 लोग संस्थागत पृथक-वास में है।

उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र में मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 84.24 प्रतिशत हो गई है जबकि मृत्युदर 1.49 प्रतिशत एवं संक्रमणदर 17.03 प्रतिशत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?