लाइव न्यूज़ :

पंजाब में कोविड-19 के 63 नये मामले, हरियाणा में एक मरीज की मौत

By भाषा | Updated: August 7, 2021 23:01 IST

Open in App

चंडीगढ़, सात अगस्त पंजाब में शनिवार को कोविड-19 के 63 नये मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5,99,428 हो गयी जबकि एक मरीज की मौत होने से मृतकों की तादाद 16,313 पर पहुंच गयी। स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन जारी कर यह जानकारी दी।

बुलेटिन के मुताबिक संक्रमण के नये मामलों में जालंधर में सर्वाधिक 13 नये मरीज सामने आए, इसके बाद गुरदासपुर में 11 और लुधियाना में कोरोना वायरस संक्रमण के नौ नये मामले सामने आए।

पंजाब में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 461 हो गयी है। बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 74 मरीज संक्रमण मुक्त भी हुए, जिससे राज्य में इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 5,82,654 हो गयी। राजधानी चंडीगढ़ में इस दौरान कोविड-19 के चार नये मामले सामने आए।

वहीं, पड़ोसी राज्य हरियाणा में शनिवार को कोविड-19 के 18 नये मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,70,060 हो गयी जबकि एक मरीज की मौत होने से मृतकों की तादाद 9,648 पर पहुंच गयी। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन जारी कर यह जानकारी दी।

बुलेटिन के मुताबिक संक्रमण के नये मामलों में से गुरुग्राम में नौ मरीज मिले जबकि फरीदाबाद में पांच नये मामले सामने आए। हरियाणा में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 685 हो गयी है। राज्य में अब तक 7,59,727 लोग इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात दे चुके हैं। संक्रमण से ठीक होने की दर 98.66 प्रतिशत हो गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू