लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोविड-19 के 63 नए मामले आए, संक्रमण दर मामूली रूप से बढ़कर 0.11 प्रतिशत हुई

By भाषा | Updated: December 5, 2021 23:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच दिसंबर दिल्ली में रविवार को कोविड-19 के 63 नए मामले आए और किसी भी संक्रमित के मौत का मामला सामने नहीं आया है। हालांकि, संक्रमण दर में मामूली वृद्धि हुई है और यह 0.8 फीसदी से बढ़ कर 0.11 प्रतिशत हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बयान में इसकी जानकारी दी गयी है ।

विभाग ने बताया कि नए मामलों के साथ ही दिल्ली में अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 14,41,358 हो गई है जिनमें से 25,098 मरीजों की जान जा चुकी है।

विभाग ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 370 है, जिनमें से 144 का घर पर पृथक-वास में इलाज चल रहा है।

विभाग ने बताया कि रविवार को संक्रमण दर में मामूली वृद्धि दर्ज की गई है और यह शनिवार के 0.08 प्रतिशत से बढ़कर रविवार को 0.11 प्रतिशत तक पहुंच गई।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, नवंबर में दिल्ली में संक्रमण से सात लोगों की मौत हुयी थी, जो राष्ट्रीय राजधानी में पिछले तीन महीनों में कोविड​​-19 के कारण हुयी सबसे अधिक मौत है। दिल्ली में अक्टूबर में चार और सितंबर में पांच लोगों की मौत हुयी थी ।

शनिवार को दिल्ली में संक्रमण के 51 नये मामले सामने आये थे जबकि शुक्रवार को 54 मामले सामने आये थे। राजधानी में बृहस्पतिवार और बुधवार को क्रमश: 41 और 39 मामले सामने आये थे।

प्रदेश में अब 370 मरीज उपचाराधीन हैं जबकि शनिवार को यह आंकड़ा 322 था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता