लाइव न्यूज़ :

पुडुचेरी में कोरोना वायरस संक्रमण के 63 नए मामले

By भाषा | Updated: August 9, 2021 13:12 IST

Open in App

पुडुचेरी, नौ अगस्त पुडुचेरी में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 63 नए मामले सामने आए जिसके बाद कुल मामले बढ़कर 1,21,665 हो गए। स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

विभाग के निदेशक जी श्रीरामुलु ने बताया कि रविवार को कोविड-19 से किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई। केंद्र शासित प्रदेश में महामारी से अब तक 1,800 मरीजों की मौत हो चुकी है। पुडुचेरी में अभी 834 मरीज उपचाराधीन हैं और अब तक कुल 1,19,031 लोग ठीक हो चुके हैं।

श्रीरामुलु ने बताया कि अब तक 37,939 स्वास्थ्यकर्मियों और अग्रिम मोर्चे के 22,986 कर्मियों को टीका लग चुका है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों या 45 साल की उम्र से ज्यादा आयु के 5.27 लाख लोगों को टीका दिया जा चुका है।

उन्होंने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश में अब तक कुल 7.38 लाख लोगों को कोविड-19 रोधी टीका दिया जा चुका है जिसमें दूसरी खुराक लेने वाले भी शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं