झारखंड में कोरोना से 63 और मौतें, 5741 और लोग हुए संक्रमित

By भाषा | Updated: April 24, 2021 22:31 IST2021-04-24T22:31:54+5:302021-04-24T22:31:54+5:30

63 more deaths, 5741 more people infected due to corona in Jharkhand | झारखंड में कोरोना से 63 और मौतें, 5741 और लोग हुए संक्रमित

झारखंड में कोरोना से 63 और मौतें, 5741 और लोग हुए संक्रमित

रांची, 24 अप्रैल झारखंड में शनिवार को पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण से 63 लोगों की मौत हो गयी जबकि 5741 नये मामले सामने आये।

स्वास्थ्य विभाग की आज जारी रिपोर्ट के अनुसार राज्य में 63 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 1778 हो गयी।

इसके अलावा राज्य में 5741 नये मामले सामने आने से राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 190692 हो गयी है।

राज्य में 145499 मरीज अब तक ठीक हो चुके हैं। फिलहाल 43415 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में जारी है।

पिछले 24 घंटों में राज्य में कुल 42523 नमूनों की जांच की गयी जिनमें से 5741 संक्रमित पाये गये। पिछले 24 घंटे में रांची में 1364 , पूर्वी सिंहभूम में 810, रामगढ़ में 448 एवं हजारीबाग में 320 लोग इस वायरस से संक्रमित पाये गये।

इसी प्रकार पिछले 24 घंटों में अकेले राजधानी रांची एवं पूर्वी सिंहभूम में कोरोना संक्रमण से 15-15 लोगों की मौत हो गयी जबकि कोडरमा में सात, सिमडेगा और जामताड़ा में तीन-तीन, बोकारो, गिरिडीह, गोड्डा, साहिबगंज एवं पश्चिमी सिंहभूम में दो-दो तथा चतरा, देवघर, धनबाद, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, लातेहार, पलामू, रामगढ़ एवं सरायकेला में एक-एक मरीज की मौत हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 63 more deaths, 5741 more people infected due to corona in Jharkhand

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे