मिजोरम में कोविड-19 के 243 नए मरीजों में से 63 बच्चे
By भाषा | Updated: December 31, 2021 15:22 IST2021-12-31T15:22:27+5:302021-12-31T15:22:27+5:30

मिजोरम में कोविड-19 के 243 नए मरीजों में से 63 बच्चे
आइजोल, 31 दिसंबर मिजोरम में कोविड-19 के 243 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,41,400 हो गई। इन नए मरीजों में से से 63 बच्चे हैं। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि पूर्वोत्तर राज्य में पिछले 24 घंटे में संक्रमण से किसी भी व्यक्ति की मौत नहीं हुई है और मृतकों की संख्या 542 पर बनी हुई है।
अधिकारी ने बताया कि आइजोल जिले में सबसे ज्यादा संक्रमण के 88 मामले सामने आए हैं। उन्होंने बताया कि राज्य में अब 1,658 मरीजों का उपचार चल रहा है और अब तक 1,39,200 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।
राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉक्टर लालजवामी ने बताया कि राज्य में 7.30 लाख लोगों को टीके की खुराक दी गई है, जिसमें से 5.89 लाख लोगों का पूर्ण टीकाकरण हो चुका है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।