लाइव न्यूज़ :

पिछले साल जनवरी से सितंबर के बीच रेल पटरियों पर 6,290 लोगों की मौत हुई : आरटीआई

By भाषा | Updated: February 5, 2021 12:16 IST

Open in App

इंदौर (मध्यप्रदेश) पांच फरवरी सूचना के अधिकार (आरटीआई) से पता चला है कि देश में पिछले साल जनवरी से सितंबर के बीच अनधिकृत तौर पर रेल पटरियां पार करने के दौरान हुए अलग-अलग हादसों में 6,290 लोगों की मौत हुई, जबकि 606 अन्य घायल भी हुए।

गौर करने लायक बात यह है कि नौ महीनों की इस अवधि में पटरियों पर हादसों में इतनी बड़ी तादाद में लोगों की जान तब गई, जब कोविड-19 के प्रकोप के कारण सीमित संख्या में ट्रेनें चल रही थीं।

नीमच के आरटीआई कार्यकर्ता चंद्रशेखर गौड़ ने शुक्रवार को ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि पटरियां पार करने से जुड़े हादसों में हताहत हुए लोगों के बारे में उन्हें रेल मंत्रालय से सूचना के अधिकार के तहत जानकारी मिली है। गौड़ के मुताबिक यह ब्योरा संबंधित राज्यों की शासकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) और रेलवे बोर्ड के सुरक्षा निदेशालय के आंकड़ों के हवाले से दिया गया है।

गौड़ ने कहा, "मुझे आरटीआई के तहत भेजे गए जवाब में स्पष्ट नहीं किया गया है कि संबंधित हताहतों में उन लोगों के आंकड़े भी शामिल हैं या नहीं, जो खुदकुशी के इरादे से रेल पटरियों पर पहुंचे थे।"

गौरतलब है कि रेल पटरियों को अनधिकृत तौर पर पार करना रेलवे अधिनियम की धारा 147 के तहत कानूनन अपराध है। इसके तहत छह महीने तक के कारावास और 1,000 रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान है।

आरटीआई के तहत गौड़ को यह भी बताया गया कि बीते साल 2020 में जनवरी से नवंबर के बीच चलती ट्रेनों और रेल परिसरों में हत्या के 83 और हत्या के प्रयास के 34 मामले दर्ज किए गए।

आरटीआई से मिले आंकड़ों के मुताबिक 11 महीनों की इस अवधि के दौरान चलती ट्रेनों और रेल परिसरों में बलात्कार के 18 मामले दर्ज किए गए, जबकि महिलाओं के खिलाफ अन्य अपराधों के 103 प्रकरण पंजीबद्ध हुए।

पिछले साल जनवरी से नवंबर के बीच चलती ट्रेनों और रेल परिसरों में डकैती के 10, लूट के 551 और यात्रियों का सामान चुराने के कुल 14,344 मामले दर्ज किए गए।

रेल मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि इन आंकड़ों में पश्चिम बंगाल में चलती ट्रेनों और रेल परिसरों में हुए अपराधों का ब्योरा शामिल नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन