लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में कोविड-19 के 628 नये मामले, चार मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: September 17, 2021 17:07 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 17 सितंबर ओडिशा में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 628 नये मामले सामने आये, जिसके बाद प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10,18,926 हो गयी। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। नये संक्रमितों में 96 बच्चे एवं किशोर भी शामिल हैं।

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में संक्रमण से चार और मरीजों की मौत हो गयी, जिसके बाद महामारी से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 8,122 हो गयी है। इस बीच, भुवनेश्वर नगर निगम (बीएमसी) ने कई कर्मचारियों के संक्रमित होने के बाद दो दिनों के लिए दो सरकारी कार्यालयों को सील कर दिया।

बीएमसी ने एक अधिसूचना में कहा कि उसने भुवनेश्वर के उप-जिलाधिकारी और तहसीलदार के कार्यालयों को दो दिनों के लिए सील कर दिया है।

हालांकि, राज्य में कोविड-19 की स्थिति में काफी सुधार हुआ है, लेकिन खुर्दा और भुवनेश्वर में बड़ी संख्या में नये संक्रमितों का सामने आना चिंता का विषय बना हुआ है।

खुर्दा जिले में सर्वाधिक 291 नये मरीज मिले। राजधानी भुवनेश्वर इसी जिले का हिस्सा है। इसके बाद कटक में कोरोना वायरस संक्रमण के 72 नये मामले सामने आए। राज्य के 30 जिलों में से सात जिलों में कोरोना वायरस संक्रमण का कोई नया मामला सामने नहीं आया।

संक्रमण के 628 नये मामलों में 367 मामले पृथकवास केन्द्रों से सामने आए, जबकि 261 मामलों के बारे में स्थानीय संपर्क का पता लगाने पर जानकारी मिली। खुर्दा, जगतसिंहपुर, कटक और भद्रक जिले में कोविड-19 के एक-एक मरीज की मौत हुई।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में अभी 5,906 मरीज उपचाराधीन हैं जबकि अब तक 10,04,845 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। प्रदेश में बीते 24 घंटे की अवधि में 681 मरीज ठीक हुये हैं।

इस बीच, प्रदेश में टीकाकरण कार्यक्रम की शुरूआत के बाद से अब तक टीकों की 2.67 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं। राज्य में 68.30 लाख लोग टीके की दोनों खुराक ले चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू