लाइव न्यूज़ :

टूटे कई रिकॉर्ड, इस साल 62.71 लाख श्रद्धालुओं ने किए वैष्णो देवी के दर्शन

By भाषा | Updated: October 9, 2019 12:30 IST

वैष्णो देवी तीर्थ स्थल जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में त्रिकुटा पहाड़ी पर स्थित है। अनुच्छेद 370 के प्रावधान हटाने के बाद जम्मू संभाग में लगी पाबंदियों में एक सप्ताह के भीतर ढील दे दी गयी थी लेकिन कश्मीर में अब भी जनजीवन सामान्य नहीं हो सका है।

Open in App
ठळक मुद्देइस वर्ष 62.71 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने माता वैष्णो देवी के दर्शन किए। इनमें से 3,64,643 श्रद्धालुओं ने नवरात्र में देवी के दर्शन किए।

इस वर्ष 62.71 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने माता वैष्णो देवी के दर्शन किए। इनमें से 3,64,643 श्रद्धालुओं ने नवरात्र में देवी के दर्शन किए। यह आंकड़ा पिछले कुछ वर्षों में सर्वाधिक है, अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पांच अगस्त को जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म किये जाने के बाद से 15 लाख से अधिक श्रद्धालु वैष्णो देवी के दर्शन कर चुके हैं।

वैष्णो देवी तीर्थ स्थल जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में त्रिकुटा पहाड़ी पर स्थित है। अनुच्छेद 370 के प्रावधान हटाने के बाद जम्मू संभाग में लगी पाबंदियों में एक सप्ताह के भीतर ढील दे दी गयी थी लेकिन कश्मीर में अब भी जनजीवन सामान्य नहीं हो सका है। माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की स्थापना 1986 में की गयी थी तब से श्रद्धालुओं की संख्या में भारी वृद्धि हुई है। सन 2012 में यह संख्या एक करोड़ तक पहुँच गयी थी।

अधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष जनवरी में श्रद्धालुओं की संख्या पांच लाख से अधिक पहुँच गयी थी जो फरवरी में गिर कर 2.69 लाख रह गयी थी। पुलवामा हमले और उसके बाद के घटनाक्रम के कारण मार्च में केवल 4.62 लाख श्रद्धालुओं ने ही तीर्थ के दर्शन किये। सोमवार को जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने गृह विभाग द्वारा जारी परामर्श 10 अक्टूबर से वापस लेने का निर्देश दिया है।

वैष्णो देवी गुफा के प्रवेश स्थान पर हाल ही में स्वर्ण द्वार बनाया गया है जिस पर देवी दुर्गा की नौ छवियां अंकित हैं। इसके अलावा हाल ही में शुरू की गयी वन्दे भारत ट्रेन भी इस वर्ष नवरात्र के आकर्षण का केंद्र रही। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली से कटरा तक चलने वाली वन्दे भारत ट्रेन को श्रद्धालुओं के लिए नवरात्र का तोहफा बताया। गृह मंत्री अमित शाह ने इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाते हुए जम्मू कश्मीर के विकास के लिए बड़ा तोहफा बताया था। 

टॅग्स :वैष्णो देवी मंदिरजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया