लाइव न्यूज़ :

पुडुचेरी में कोविड-19 के 627 नए मामले आये, 18 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: May 31, 2021 15:51 IST

Open in App

पुडुचेरी, 31 मई केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 627 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,04,453 हो गयी है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सेवा विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को इस बारे में बताया।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सेवा के निदेशक एस मोहन कुमार ने बताया कि 7,001 नमूनों की जांच के बाद 627 नए मामलों की पुष्टि हुई जिससे संक्रमण दर 8.96 प्रतिशत हो गयी है।

केवल पुडुचेरी क्षेत्र में ही 494 मामले आये हैं। इसके बाद कराईकल में 93, यानम में 28 और माहे में 12 मामले आये हैं।

उन्होंने बताया कि सोमवार सुबह 10 बजे तक पिछले 24 घंटे में 18 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 1,536 हो गयी है। इस दौरान 1,629 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिली।

अधिकारी ने बताया कि मरने वालों में सात को कोई गंभीर बीमारी नहीं थी।

स्वास्थ्य विभाग ने अब तक 10.08 लाख नमूनों की जांच की है ओर इनमें 9.10 लाख में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है।

केंद्रशासित प्रदेश में अब तक 91,770 लोग स्वस्थ हुए हैं। मृत्यु दर 1.47 प्रतिशत है और ठीक होने की दर 87.86 प्रतिशत है।

स्वास्थ्य विभाग के निदेशक ने कहा कि अब तक 34,692 स्वास्थ्यकर्मियों और अग्रिम मोर्चा के 21,697 कर्मियों का टीकाकरण हुआ है जबकि 45 साल या उससे अधिक उम्र के 1,55,747 लोगों को टीके की खुराकें दी गयी हैं।

इस बीच उपराज्यपाल तमिलीसाई सौंदराराजन ने केंद्र से वेंटिलेटर मिलने पर उसे स्वास्थ्य विभाग को सौंपने के बाद पत्रकारों से कहा कि केंद्र सरकार ने कोविड-19 के मरीजों के उपचार के लिए आवश्यक उपकरण भेजकर पुडुचेरी की जरूरतों का ख्याल रखा है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें आश्वस्त किया है कि वेंटिलेटर, ऑक्सीजन बेड और अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं को बिना किसी व्यवधान के पुडुचेरी को उपलब्ध कराया जायेगा।

उपराज्यपाल ने ‘तम्बाकू निषेध दिवस’ पर ‘तम्बाकू का इस्तेमाल नहीं करने’ के संकल्प का आह्वान किया और निर्देश दिया कि राजनिवास (उपराज्यपाल कार्यालय) में कोई भी धूम्रपान नहीं करेगा और सभी सरकारी विभागों में भी इस नियम का पालन किया जायेगा।

पुडुचेरी में सात लोगों का ब्लैक फंगस संक्रमण का उपचार चल रहा है जबकि दो लोगों की ब्लैक फंगस संक्रमण से मौत हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू