लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में कोविड-19 के 6,269 नये मामले, 224 मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: July 24, 2021 21:31 IST

Open in App

मुंबई/अहमदाबाद, 24 जुलाई महाराष्ट्र में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 6,269 नये मामले सामने आए, जबकि 224 मरीजों की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि राज्य में पिछले 24 घंटे में कुल 7,332 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई। राज्य में अब कोविड-19 के 93,479 उपचाराधीन मरीज हैं।

अधिकारी ने बताया कि मुंबई में संक्रमण के 410 नये मामले सामने आए हैं।

उन्होंने बताया कि वृहत मुबंई क्षेत्र में संक्रमण के कुल 1,100 नये मामले सामने आए जबकि 86 मरीजों की मौत हो गई। रायगढ़ जिले के ग्रामीण इलाकों में 53 संक्रमितों की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि नासिक संभाग में 836 नये मामले सामने और 13 लोगों की मौत हो गई। संभाग में 617 मामले केवल अहमदनगर जिले से हैं।

अधिकारी ने बताया कि पुणे संभाग में 2,107 नये मामले सामने आए और 70 मरीजों की मौत हो गई।

महाराष्ट्र में अब तक कुल 62,58,079 लोग वायरस से संक्रमित हुए हैं, कुल 1,31,429 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या 93,479 है।

वहीं, पड़ोसी राज्य गुजरात में संक्रमण के 39 नये मामले सामने आए, लेकिन किसी मरीज की मौत नहीं हुई।

एक अधिकारी ने बताया कि नये मामलों में 10 मामले केवल अहमदाबाद से हैं।

गुजरात के पड़ोसी दादरा एवं नगर हवेली, दमन दीव में सात नये मामले सामने आए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू