लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के 624 नए मामले, चार मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: October 10, 2021 18:39 IST

Open in App

अमरावती, 10 अक्टूबर आंध्र प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 624 नए मामले सामने आने के बाद कोरोना वायरस के कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 20,57,252 हो गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को एक बुलेटिन में इसकी जानकारी दी।

बुलेटिन में कहा गया है कि महामारी से चार और मरीजों की मौत होने से मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 14,254 हो गयी।

बुलेटिन के मुताबिक बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 810 मरीज संक्रमण मुक्त हुए, जिसके बाद संक्रमण मुक्त होने वालों की संख्या बढ़कर 20,35,054 हो गयी है। इसमें कहा गया है कि उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 7,944 हो गई है। आंध्र प्रदेश में संक्रमण के नए मामलों में लगातार गिरावट जारी है।

बुलेटिन के मुताबिक संक्रमण के नए मामलों में पूर्वी गोदावरी जिले में सर्वाधिक 151 नए मामले सामने आए।

राज्य के कृष्णा जिले में कोविड-19 के दो मरीजों की मौत हुई जबकि गुंटूर और कडप्पा जिले में संक्रमण से एक-एक मरीज की जान गयी। शेष 10 जिलों में संक्रमण से किसी की मौत नहीं हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos