लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोविड-19 के 623 नए मामले, 62 और लोगों की मौत

By भाषा | Updated: June 1, 2021 16:19 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक जून दिल्ली में मंगलवार को कोविड-19 के 623 नए मामले सामने आने आए, जो पिछले ढाई महीने में एक दिन में सामने आए सबसे कम नए मामले हैं। शहर में संक्रमण दर लगातार दूसरे दिन भी एक प्रतिशत से कम बनी रही।

आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में संक्रमण से 62 और लोगों की मौत हुई। लगातार तीसरे दिन संक्रमण से मौत के मामले 100 से कम रहे। इससे पहले 12 अप्रैल को संक्रमण से 72 लोगों की मौत हुई थी। संक्रमण दर अब 0.88 प्रतिशत है।

दिल्ली में सोमवार को कोविड-19 के 648 नए मामले सामने आए थे और संक्रमण से 86 लोगों की मौत हुई थी। वहीं, नमूनों के संक्रमित आने की दर 0.99 प्रतिशत थी।

स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार, इससे पहले रविवार को कोविड-19 के 946 नए मामले सामने आए थे और संक्रमण से 78 लोगों की मौत हुई थी। वहीं, संक्रमण दर 1.25 प्रतिशत थी।

बुलेटिन के अनुसार, 18 मार्च के बाद मंगलवार को कोविड-19 के सबसे कम नए मामले सामने आए। 18 मार्च को संक्रमण के 607 नए मामने सामने आए थे।

आंकड़ों के अनुसार, मंगलवार को कोविड-19 के 623 नए मामले सामने आने के बाद राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 14,26,863 हो गई। संक्रमण से 62 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 24,299 हो गई।

देश में कोविड-19 की दूसरी लहर के आने के बाद दिल्ली में 19 अप्रैल से संक्रमण के मामले और उससे होने वाली मौत की संख्या काफी बढ़ गई थी। तीन मई को शहर में कोविड-19 से सर्वाधिक 448 लोगों की मौत हुई थी। हालांकि, पिछले कुछ दिनों से संक्रमण और उससे मौत के मामलों में गिरावट आई है।

बुलेटिन के अनुसार, दिल्ली में कोविड-19 से मृत्यु दर 1.7 प्रतिशत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू