लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 6,225 नये मामले, और 129 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: May 21, 2021 20:52 IST

Open in App

जयपुर, 21 मई राजस्थान में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 6255 नये मामले सामने आये हैं वहीं इस घातक संक्रमण से और 129 लोगों की मौत हो गई जिससे राज्य में अब तक इससे मरने वालों की संख्या 7475 पहुंच गई।

चिकित्सा विभाग की ओर से शुक्रवार शाम को जारी आंकड़ों के अनुसार राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से 18,264 लोगों के ठीक होने से राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में कमी आई है।

वहीं शुक्रवार को राज्य में संक्रमण के 6225 नये मामलों सामने आये है और ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में वृद्धि होने से राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में कमी देखी गयी है। जयपुर में 1251 जोधपुर में 548, उदयपुर में 448, गंगानगर में 331, अलवर में 302, कोटा में 301, जैसलमेर में 267, सीकर में 236, बीकानेर में 232 नये मामले शामिल हैं।

पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण से 129 लोगों की मौत हो गई। राज्य में अब तक इस घातक बीमारी से कुल 7475 लोगो की मौत हो चुकी है।

आंकड़ों के अनुसार राज्य में संक्रमण से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में वृद्धि होने से अभी 1,31,806 कोरोना संक्रमित मरीज उपचाराधीन है। बृहस्पतिवार को यह संख्या 1,43,974 थी।

रिपोर्ट के अनुसार बृहस्पतिवार को इस संक्रमण से 18,264 लोग ठीक हुए। राज्य में अब तक 7,64,137 लोग इस संक्रमण से ठीक हो चुके है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा ने स्टाफ सदस्य पर बरसे, जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान