लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोविड-19 के 6,224 नए मामले आए, 109 और लोगों की मौत

By भाषा | Updated: November 25, 2020 00:08 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 नवंबर दिल्ली में मंगलवार को कोविड-19 के 6,224 नए मामले सामने आए और संक्रमण दर 10.14 प्रतिशत दर्ज की गई, जबकि बीमारी से 109 और लोगों की मृत्यु होने से राष्ट्रीय राजधानी में इस महामारी में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 8,621 हो गई।

दिल्ली स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी नवीनतम बुलेटिन के अनुसार, सोमवार को की गईं 24,602 आरटी-पीसीआर जांच समेत 61,381 जांच के बाद ये मामले सामने आए।

राष्ट्रीय राजधानी में 11 नवंबर को एक दिन में अब तक के सर्वाधिक 8,593 नए मामले आए थे।

मंगलवार को 109 और लोगों की मौत हुई, जबकि सोमवार को 121 लोगों की मौत हुई थी।

पिछले 13 दिनों में यह सातवीं बार है जब दैनिक मौतों की संख्या 100 का आंकड़ा पार कर गई है।

महामारी से गत 18 नवंबर को अब तक सर्वाधिक 131 लोगों की मौत हुई थी।

मंगलवार को उपचाराधीन मरीजों की संख्या 38,501 रही, जो सोमवार को 37,329 थी।

बुलेटिन के अनुसार, दिल्ली में कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 5,40,541 हो गई है, जिनमें से 4,93,419 लोग ठीक हो चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो