लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में सामने आये कोविड-19 के 62,194 नए मामले, 853 मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: May 6, 2021 22:41 IST

Open in App

मुंबई, छह मई महाराष्ट्र में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 62,194 नए मामले सामने आए जबकि 853 मरीजों की मौत हो गयी ।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि अब तक 73,515 मरीजों की जान चली गयी है जबकि संक्रमितों की कुल संख्या 49,42,736 हो गयी है।

बुधवार की तुलना में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 4554 अधिक नये मामले सामने आये जबकि 67 कम मरीजों ने जान गंवायी।

अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान 63,842 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गयी। अब तक 42,27,940 मरीज संक्रमण से उबर चुके हैं। राज्य में फिलहाल 6,39,075 मरीज उपचाराधीन हैं।

उन्होंने बताया कि राज्य में फिलहाल संक्रमण से उबरने की दर 85.54 फीसद है जबकि मृत्यु दर 1.49 फीसद है।

उनके अनुसार और 2,77,086 परीक्षण कराये जाने के साथ ही राज्य में अब तक कुल 2,86,61,668 नमूनों की जांच की जा चुकी है।

अधिकारी ने बताया कि मुंबई से कोविड-19 के 3,028 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या 6,68,085 हो गयी जबकि 69 और मरीजों की मौत हो जाने से मृतक संख्या 13,580 हो गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा ने स्टाफ सदस्य पर बरसे, जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान