लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना में कोविड-19 के 6206 नए मामले, 29 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: April 23, 2021 11:56 IST

Open in App

हैदराबाद, 23 अप्रैल तेलंगाना में कोविड-19 के 6206 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या शुक्रवार को 3.79 लाख से ज्यादा हो गयी है। संक्रमण से 29 और लोगों की मौत हो जाने से अब तक 1928 मरीज दम तोड़ चुके हैं।

तेलंगाना के मंत्री के टी रामा राव भी संक्रमित हो गए हैं। मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव के बेटे टी रामा राव ने शुक्रवार को ट्वीट किया, ‘‘मैं संक्रमित हो गया हूं। हल्के लक्षण हैं। फिलहाल घर पर पृथक-वास में हूं। पिछले कुछ दिनों में मेरे संपर्क में जो लोग आए थे वह जांच करा लें।’’

राज्य सरकार के 22 अप्रैल को रात आठ बजे तक के बुलेटिन में बताया गया कि ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) क्षेत्र में सबसे ज्यादा 1005 मामले आए। मेडचल मल्काजगिरि से 502 और निजामाबाद से 406 मामले आए।

राज्य में संक्रमितों की संख्या 3,79,494 हो गयी है जबकि 3,24,840 लोग ठीक हो चुके हैं।

तेलंगाना में 52,726 उपचाराधीन मरीज हैं और बृहस्पतिवार को 1.05 लाख नमूनों की जांच की गयी।

एक अलग विज्ञप्ति के मुताबिक राज्य में 31.59 लाख से ज्यादा लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की पहली खुराक और 4.42 लाख लोगों को दूसरी खुराक दी गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव