लाइव न्यूज़ :

प्रदेश के 12 जिलों के 50 निकायों में कांग्रेस के 620, भाजपा के 548 उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की

By भाषा | Updated: December 13, 2020 22:24 IST

Open in App

जयपुर 13 दिसंबर राजस्थान के 12 जिलों के 50 नगर निकायों में 1775 वार्डों में कांग्रेस के 620, भाजपा के 548, बसपा के सात, भाकपा के दो, माकपा के दो, आरएलपी के एक उम्मीदवारों के साथ ही 595 निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत हासिल की।

राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रदेश के 12 जिलों की 50 नगर निकायों (43 नगर पालिका और 7 नगर परिषद) में सदस्य पदों के लिए हुए आम चुनाव का परिणाम रविवार को जारी कर दिया।

राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त पीएस मेहरा ने बताया कि सभी निकायों के 1775 वार्डों में से कांग्रेस के 620, भाजपा के 548, बसपा के सात, भाकपा के दो, माकपा के दो, आरएलपी के एक और 595 निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत हासिल की।

मेहरा ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए सोमवार को लोक सूचना जारी होगी। नामांकन पत्र मंगलवार तीन बजे तक प्रस्तुत किए जा सकेंगे।

उन्होंने बताया कि नामांकन पत्रों की संवीक्षा की तिथि बुधवार को होगी, जबकि बृहस्पतिवार को तीन बजे तक अभ्यर्थिता वापिस ली जा सकेगी।

उन्होंने बताया कि चुनाव चिन्हों का आवंटन 17 दिसंबर को नाम वापसी के समय समाप्ति के तुरंत बाद किया जाएगा। अध्यक्ष के लिए मतदान 20 दिसंबर को प्रातः 10 बजे से अपराह्न 2 बजे तक किया जाएगा, जबकि मतगणना मतदान समाप्ति के तुरन्त बाद होगी।

उन्होंने बताया कि इसी तरह उपाध्यक्ष के लिए निर्वाचन 21 दिसंबर को होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र