लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड में कोरोना वायरस संक्रमण के 620 नये मामले सामने आये

By भाषा | Updated: December 17, 2020 20:44 IST

Open in App

देहरादून, 17 दिसंबर उत्तराखंड में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 620 नए मामले सामने आये और इस महामारी के कारण नौ और मरीजों की मौत हो गई।

यहां प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, 620 नये मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 84,689 हो गयी है। ताजा मामलों में से सर्वाधिक 194 देहरादून जिले में सामने आए जबकि नैनीताल में 127, अल्मोड़ा में 48 और हरिद्वार में 36 मामले सामने आये।

बुलेटिन के अनुसार बृहस्पतिवार को राज्य में इस महामारी से नौ और मरीजों की मौत होने के बाद अब तक प्रदेश में 1384 मरीज जान गंवा चुके हैं ।

इसके अनुसार प्रदेश में बृहस्पतिवार को 676 और लोग उपचार के बाद स्वस्थ हो गए। अब तक कुल 76,223 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और उपचाराधीन मरीजों की संख्या 6062 हैं।

कोविड-19 के 1020 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह