लाइव न्यूज़ :

फिरोजाबाद में वायरल एवं डेंगू के प्रकोप से अब तक 62 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: September 17, 2021 22:35 IST

Open in App

फिरोजाबाद (उप्र) 17 सितंबर फिरोजाबाद में पिछले एक माह में वायरल बुखार एवं डेंगू के प्रकोप से मौत का सरकारी आंकड़ा 62 तक पहुंच गया है जिसमें अधिकांश बच्चे हैं।

शुक्रवार देर शाम मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय द्वारा एक और बच्चे की मौत की जानकारी देते हुए मौत का आंकड़ा 62 बताया गया है। अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉक्टर ए के सिंह ने बताया कि जनपद में कई टीमें वायरल एवं डेंगू को नियंत्रित करने में जुटी हैं। उन्होंने बताया कि इसी कड़ी में संचारी रोग विशेषज्ञ एवं निदेशक डॉक्टर जी एस वाजपेई के नेतृत्व में चिकित्सकीय टीम लगातार प्रभावित क्षेत्रों में घूम रही है। यह टीम विगत दिवस टूंडला गई थी जबकि आज वह फिरोजाबाद नगर एवं शिकोहाबाद में थी।

उन्‍होंने बताया कि केंद्र सरकार के निर्देश पर भारत स्वच्छता मिशन के निदेशक एसबी सिंह भी फिरोजाबाद पहुंच गए और उन्होंने तत्काल प्रभाव से कार्यभार संभाल लिया है। लगातार समीक्षा के साथ वह क्षेत्रीय दौरे में भी स्थिति का आकलन कर रहे हैं और विशेष सफाई अभियान के साथ एंटी लार्वा का छिड़काव तेजी के साथ किया जा रहा है।

जब उनसे यह पूछा गया एक महीना बाद भी स्थिति अभी तक नियंत्रित नहीं हो पा रही है तो उन्होंने कहा कि लगातार दो दिन से हो रही बारिश से अभियान में रुकावट आती है और स्थिति नियंत्रित होने के बजाय और बिगड़ जाती है।

उधर, मंडलायुक्त आगरा अमित गुप्ता के निर्देश पर सहायक नगर आयुक्त(आगरा) अनुपम शुक्ला दो स्वच्छता निरीक्षकों के साथ फिरोजाबाद में तीन दिनों तक स्थिति को संभालने का प्रयास करेंगे। गुप्ता ने बेहतर सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। कहीं भी किसी भी जगह जलभराव की स्थिति होने पर उसे तत्काल प्रभाव से निकासी कर दूर किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू