नोएडा में कोविड-19 के 62 नए मामले

By भाषा | Updated: December 16, 2020 13:46 IST2020-12-16T13:46:26+5:302020-12-16T13:46:26+5:30

62 new cases of Kovid-19 in Noida | नोएडा में कोविड-19 के 62 नए मामले

नोएडा में कोविड-19 के 62 नए मामले

नोएडा, 16 दिसंबर नोएडा में बुधवार को कोविड-19 के 62 नए मामले आने से संक्रमितों की कुल संख्या 24,308 हो गयी है।

जिला निगरानी अधिकारी डॉक्टर सुनील दोहरे ने बताया कि बुधवार सुबह तक 62 और मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई। पिछले 24 घंटे के दौरान 89 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गयी। जबकि, शहर के विभिन्न अस्पतालों में 763 मरीजों का उपचार चल रहा है।

जिला निगरानी अधिकारी ने बताया कि अब तक 23,459 मरीजों को उपचार के बाद छुट्टी मिल चुकी है। कोरोना वायरस के नए मामलों के साथ अब संक्रमितों की कुल संख्या 24,308 हो गयी है।

उन्होंने बताया कि अब तक कोविड-19 के 5,90,085 नमूनों की जांच की गयी है। जनपद में कोरोना वायरस संक्रमण से अब तक 86 लोगों की मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 62 new cases of Kovid-19 in Noida

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे