गुजरात में कोविड-19 के 62 नए मामले, दो लोगों की मौत

By भाषा | Updated: July 5, 2021 21:33 IST2021-07-05T21:33:20+5:302021-07-05T21:33:20+5:30

62 new cases of Kovid-19 in Gujarat, two people died | गुजरात में कोविड-19 के 62 नए मामले, दो लोगों की मौत

गुजरात में कोविड-19 के 62 नए मामले, दो लोगों की मौत

अहमदाबाद, पांच जुलाई गुजरात में सोमवार को कोविड-19 के 62 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या 8,23,895 हो गयी जबकि दो और लोगों की मौत हो जाने से मृतक संख्या 10,071 हो गयी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान 194 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी मिल गयी। सूरत और अहमदाबाद में एक-एक मरीज की मौत हो गयी। अब तक 8,11,491 लोग संक्रमण को मात दे चुके हैं और 2333 मरीजों का उपचार चल रहा है। अधिकारी ने बताया कि अहमदाबाद जिले में 14, सूरत में 11 और वडोदरा में आठ मामले आए। एक विज्ञप्ति में बताया गया कि राज्य में अब तक 2,71,07,405 लोगों का टीकाकरण हो चुका है। सोमवार को 2,99,680 लोगों ने टीके की खुराक ली।

पड़ोस के दादरा और नगर हवेली, दमन और दीव में संक्रमितों की संख्या 10,541 बनी हुई है जबकि ठीक होने वालों की संख्या 10,502 हो गयी है। केंद्रशासित प्रदेश में 35 उपचाराधीन मरीज हैं। संक्रमण से अब तक चार लोगों की मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 62 new cases of Kovid-19 in Gujarat, two people died

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे