लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 62 नए मामले, 22 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: June 24, 2021 21:31 IST

Open in App

भोपाल, 24 जून मध्य प्रदेश में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 62 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 7,89,561 हो गई है।

राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से 22 और व्यक्तियों की मौत हुई है। प्रदेश में अब तक इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 8,849 हो गयी है।

यह जानकारी मध्य प्रदेश स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने दी है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के 52 जिलों में से 31 जिलों में पिछले 24 घंटे में संक्रमण का एक भी नया मामला नहीं मिला।

अधिकारी ने कहा कि प्रदेश में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 10 नए मामले इंदौर में आए, जबकि भोपाल में 15 नए मामले आए।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में कुल 7,89,561 संक्रमितों में से अब तक 7,79,432 मरीज स्वस्थ हो गये हैं और 1,280 मरीजों का इलाज चल रहा है।

अधिकारी ने कहा कि बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 255 रोगी स्वस्थ हुए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे