लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के गांव में बागड़ उत्सव के बाद कोरोना वायरस संक्रमण के 62 नए मामले

By भाषा | Updated: April 12, 2021 15:37 IST

Open in App

सतारा, 12 अप्रैल महाराष्ट्र के सतारा जिले के एक गांव में इस महीने की शुरुआत में हुए वार्षिक ‘बागड़ यात्रा’ उत्सव के बाद कोरोना वायरस संक्रमण के 62 नए मामले सामने आए हैं। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि जिले की वई तहसील के बावधन गांव में दो अप्रैल को बागड़ उत्सव के दौरान सैकड़ों लोग कोविड-19 के नियमों का उल्लंघन कर एकत्र हुए थे।

बाद में जिला प्रशासन ने सौ से अधिक लोगों पर मामला दर्ज किया।

जिले के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, “एक फरवरी से अब तक बावधन में कोविड-19 के कुल 109 मामले सामने आए थे। इनमें से 47 लोग ठीक हो गए। इस समय 62 मरीज उपचाराधीन हैं और यह सभी मामले बागड़ यात्रा के बाद सामने आए।”

उन्होंने कहा, “इसलिए हम कह सकते हैं कि उत्सव के बाद संक्रमण के मामले बढ़े।” उन्होंने बताया कि पड़ोस के वाघजयवाड़ी गांव के लोगों ने भी उत्सव में भाग लिया था और वहां के 15 लोग संक्रमित हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह