लाइव न्यूज़ :

ठाणे के वृद्धाश्रम में 62 बुजुर्ग कोरोना वायरस से संक्रमित मिले

By भाषा | Updated: November 28, 2021 18:09 IST

Open in App

ठाणे (महाराष्ट्र), 28 नवंबर महाराष्ट्र में ठाणे जिले के एक वृद्धाश्रम में रह रहे 62 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। एक वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी ने रविवार को बताया कि इन सभी को यहां के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनीष रेंगे ने पीटीआई-भाषा को बताया कि भिवंडी तालुका के खड़ावली में स्थित ‘मातोश्री’ वृद्धाश्रम में रहने वाले कुछ लोगों की तबियत खराब होने की सूचना मिलने के बाद 109 लोगों की चिकित्सकों की टीम मे जांच की थी।

उन्होंने बताया कि उनमें से 61 लोगों की जांच के नतीजे पॉजिटिव आए। उन्होंने बताया कि एक बुजुर्ग के संक्रमित होन की शुक्रवार को पुष्टि हुई थी।

अधिकारी ने बताया कि 60 वर्ष से ऊपर के सभी 62 बुजुर्गों को इलाज के लिए ठाणे सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया कि इन बुजुर्गों के पांच रिश्तेदार भी कोरोना वायरस की जांच में संक्रमित पाए गए और उन्हें भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अधिकारी ने बताया कि जिला प्रशासन इन लोगों के स्वास्थ्य पर नजर रख रहा है और संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए उचित कदम उठा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने लॉन्च किया 'गोल्ड कार्ड' वीजा प्रोग्राम, अमेरिकी नागरिकता पाने के लिए देने होंगे 10 लाख; जानें क्या है ये

कारोबारPetrol Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा मिल रहा ईंधन, जल्द से जल्द यहां करें चेक

क्राइम अलर्टGoa Club Fire: जब नाइट क्लब की आग में झुलस रहे थे लोग, तब लूथरा ब्रदर्स भागने की कर रहे थे तैयारी; पुलिस का खुलासा

भारतक्या जानलेवा आपदाएं आती ही रहेंगी ?

भारतक्या करें, जब व्यवस्था ही बेशर्म हो जाए !

भारत अधिक खबरें

भारतउत्तर और दक्षिण भारत के मध्य एकता के सेतु सुब्रमण्यम भारती

भारतक्या होता है मास्क्ड आधार कार्ड? जानें क्या है इसका फायदा और डाउनलोड करने का तरीका

भारतFIH Men's Junior World Cup: जर्मनी ने गोल्ड पर किया कब्जा, स्पेन के पास रजत और भारत ने जीता कांस्य

भारतगोवा अग्निकांड: गौरव और सौरभ लूथरा का पासपोर्ट रद्द करने पर विचार कर रहा विदेश मंत्रालय, गोवा सरकार ने पत्र दिया?

भारतपीएम मोदी से मिले राहुल गांधी?, मुख्य सूचना आयुक्त और 8 सूचना आयुक्तों के चयन पर बैठक, कांग्रेस सांसद ने असहमति पत्र दिया