लाइव न्यूज़ :

जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों के निर्वाचन के लिए पहले चरण में 61.80 प्रतिशत मतदान

By भाषा | Updated: November 23, 2020 21:34 IST

Open in App

जयपुर, 23 नवंबर राजस्थान के 21 जिलों में जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों के निर्वाचन के लिए पहले चरण का मतदान सोमवार को स्वतंत्र—निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुआ। अधिकारियों के अनुसार चरण में कुल 61.80 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

निर्वाचन आयुक्त पीएस मेहरा ने बताया कि पहले चरण में सर्वाधिक मतदान जैसलमेर जिले की मोहनगढ़ पंचायत समिति में हुआ जहां 78.53 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले।

उन्होंने बताया कि गांवों की सरकार को चुनने के लिए मतदाताओं ने पूरे जोश और उत्साह के साथ मतदान किया और पहले चरण में सोमवार को कुल मिलाकर 61.80 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। पहले चरण में 10,131 मतदान केंद्रों पर 72 लाख 38 हजार 66 मतदाताओं में से 44 लाख 73,457 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

गौरतलब है कि जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों के निर्वाचन के लिए दूसरे चरण में 27 नवंबर, तीसरे चरण में एक दिसंबर और चौथे चरण में पांच दिसंबर को मतदान करवाया जाएगा। मतगणना आठ दिसंबर को होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos