लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में कोरोना संक्रमण के 613 नए मामले आए सामने, संक्रमितों का आंकड़ा 58 हजार के पार पहुंचा

By धीरेंद्र जैन | Updated: August 14, 2020 21:01 IST

राजस्थान में कुल 14497 मरीज ऐसे हैं, जिनका उपचार जारी है।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान में संक्रमितों में से कुल 42685 लोग इस महामारी को मात देकर पुनः स्वस्थ हो चुके हैं।845 मरीजों की कोरोना के चलते मौत भी राजस्थान में हो चुकी है।

जयपुर:  राजस्थान में जुलाई माह में शुरु हुआ 1000 से अधिक नये कोरोना पाॅजीटिव मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। वहीं आज चिकित्सा विभाग द्वारा जारी किये गये आंकड़ों  के अनुसार प्रदेष में मिले 613 नये कोरोना पाॅजीटिव के साथ प्रदेश का आंकड़ा बढ़कर 558027 हो गया है।

आज सामने आए मामलों में सर्वाधिक 89 मामले सीकर में सामने आए। वहीं, बीकानेर में 84, अजमेर में 76, नागौर में 64, कोटा में 61, जोधपुर में 50, उदयपुर में 43, बांसवाडा में 25, डूंगरपुर में 23, भरतपुर में 22, टांेक में 19, बूंदी में 17, बाडमेर में 15, पाली में 13 और झुंझूनुं में 12, लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं।

वहीं, प्रदेश में मृतकों की संख्या बढ़कर अब 845 हो गई है। मंगलवार को भी प्रदेश में रिकाॅर्ड 1264 नये कोरोना मरीज मिले थे।

उल्लेखनीय है कि राजस्थान में कोरोना महामारी की शुरुआत से अब तक कुल 18 लाख 39 हजार से अधिक सैंपलों की जांच की जा चुकी है और इनकी रिपोर्ट के आधार पर अब तक कुल 58027 लोग कोरोना पॉजीटव मिले हैं।

वहीं, इन संक्रमितों में से कुल 42685 लोग इस महामारी को मात देकर पुनः स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं 845 मरीजों की कोरोना के चलते मौत भी प्रदेश में हो चुकी है।

ऐसे में अब राजस्थान में कुल 14497 मरीज ऐसे शेष रहे हैं, जिनका उपचार जारी है। प्रदेश में कोरोना संक्रमण के सर्वाधिक 8597 (इनमें 47 ईरान से आए) मामले मुख्यमंत्री के गृहनगर जोधपुर में हैं।

वहीं, प्रदेश की राजधानी जयपुर में 6978 (2 इटली के नागरिक), अलवर में 5531, कोटा में 3412, पाली में 3305, भरतपुर में 3126, बीकानेर में 2949, अजमेर में 2904, बाड़मेर में 1869, नागौर में 1873, उदयपुर में 1815, सीकर में 1823, धौलपुर में 1712, जालौर में 1274, भीलवाड़ा में 1198, सिरोही में 999, झालावाड़ में 888, राजसमंद में 827, डूंगरपुर में 784, झुंझुनूं में 751 और चूरू में 745 लोग अब तक कोरोना पाॅजीटिव मिल चुके हैं।

वहीं, चित्तौड़गढ़ में 499, करौली में 451, टोंक में 427, श्रीगंगानगर में 421, दौसा में 373, बूंदी में 365, सवाई माधोपुर में 342, बांसवाड़ा में 360, बारां में 317, जैसलमेर में 263 (इनमें 14 ईरान से आए), हनुमानगढ़ में 276 और प्रतापगढ़ में 236 कोरोना मरीज मिल चुके हैं। कोरोना मरीज अब तक मिल चुके हैं।

वहीं, बीएसएफ के 85 जवानों के साथ ही अन्य राज्यांे से राजस्थान आए 189 लोग भी कोरोना पॉजिटिव मिल चुकेे हैं। वहीं राजस्थान में कोरोना से अब तक 845 मरीजों की जान जा चुकी है।

टॅग्स :राजस्थानकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos