लाइव न्यूज़ :

मिजोरम में सामने आये कोरोना वायरस के 611 नये मामले

By भाषा | Updated: November 16, 2021 15:03 IST

Open in App

आइजोल, 16 नवंबर मिजोरम में मंगलवार को कोविड-19 के 611 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 1,29,386 हो गयी जबकि एक और मरीज की मौत हो जाने से मृतक संख्या बढ़कर 463 हो गई है। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने यह जानकारी दी।

विभाग के अनुसार कोरोना वायरस संक्रमण दर कल की 15.90 फीसद से घटकर आज 11.30 फीसद रही तथा 5411 नमूनों की जांच के बाद 611 नये मरीजों का पता चला।

विभाग के मुताबिक नये मामले 11 जिलों से सामने आये हैं। आइजोल में कोविड-19 के 310, लुंगलाई में 74 और सर्चिप में 55 नये मरीजों का पता चला।

राज्य में फिलहाल 5,185 मरीजों का उपचार चल रहा है जबकि 1,23,738 मरीज संक्रमणमुक्त हो चुक हैं। पिछले 24 घंटे में 849 मरीजों ने संक्रमण को मात दी।

विभाग के अनुसार राज्य में कोविड-19 मरीजों के स्वस्थ होने की दर 95.97 फीसद है जबकि मृत्यु दर 0.35 फीसद है।

राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ. लालजावमी के मुताबिक सोमवार तक सात लाख से अधिक लोगों को टीका दिया गया। उनमें 5.37 लाख लोगों का टीकों की दोनों खुराक लग गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित