लाइव न्यूज़ :

उप्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 61 नये रोगी जबकि 86 ठीक हुये

By भाषा | Updated: July 23, 2021 17:40 IST

Open in App

लखनऊ, 23 जुलाई उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 61 नये मामले सामने आये हैं । इसके साथ ही प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर 17,08,114 हो गयी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में इसकी जानकारी दी गयी है।

बुलेटिन में कहा गया है कि पांच और रोगियों की मौत के साथ ही मरने वालों का कुल आंकड़ा बढ़ कर 22,748 पर पहुंच गया है ।

इसके मुताबिक प्रदेश में हुई पांच मौतों में से दो बांदा में, दो लखीमपुर में तथा एक मौत बाराबंकी जिले में हुई हैं ।

इसमें कहा गया है कि पिछले 24 घंटे 86 रोगी संक्रमण से ठीक हुये हैं और इसके साथ ही प्रदेश में अब तक 16,84,369 रोगी ठीक हो चुके हैं । बुलेटिन में कहा गया है कि प्रदेश में उपचाराधीन मामलों की संख्या 994 है ।

प्रदेश के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद के मुताबिक कोविड टीकाकरण का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में विगत 24 घंटों में टीकों की 7,50,034 खुराक दी गयी है और अब तक कुल 4,27,97,138 खुराक दी जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे